16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांसद ने खोली पोल, यूपी नहीं आना चाहते बाहर के कारोबारी

सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था के कारण कारोबारी यहां नहीं आना चाहते।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Laxmi Narayan

•

Nov 10, 2017

MP Kunwar Harivansh Singh

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार कारोबारियों को भले ही प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित करने को लेकर तमाम वादे कर रही हो लेकिन सरकार के ही सहयोगी दल के सांसद ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रतापगढ़ से अपना दल के सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने कहा है कि बाहर के कारोबारी उत्तर प्रदेश में निवेश नहीं करना चाहते। कारोबारियों की पहली पसंद गुजरात है। सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था के कारण कारोबारी यहां नहीं आना चाहते।

यह भी पढ़ें - खेत में खड़ी फसल को मुरझाया देख सदमे में आया किसान और हो गई मौत

फ़ूड पार्क लगाना चाहते हैं सांसद

लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि वे खुद कारोबारी हैं और उत्तर प्रदेश में फ़ूड पार्क लगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे जौनपुर में मेगा फ़ूड पार्क लगाना चाहते हैं लेकिन वहां के माफिया उनके काम में बाधा डाल रहे हैं। पूर्व सांसद धनंजय सिंह और एमएलसी ब्रजेश सिंह से अपनी जान को ख़तरा बताते हुए सांसद ने कहा कि ये लोग नहीं चाहते कि पूर्वांचल में कोई नया कारोबार शुरू हो सके।

यह भी पढ़ें - योगी सरकार के इस फैसले के बाद कई मंत्री हो जायेंगे बेरोजगार

यूपी की कानून-व्यवस्था को ठहराया जिम्मेदार

प्रतापगढ़ सांसद ने कहा कि उन्होंने मुंबई में अपने कई कारोबारी साथियों से उत्तर प्रदेश में निवेश करने को कहा लेकिन किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। ज्यादातर कारोबारी गुजरात या अन्य राज्यों में कारोबार के लिए जा रहे हैं लेकिन उत्तर प्रदेश नहीं आना चाहते। सांसद ने इसके लिए कानून-व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली में किसी तरह का सुधार नहीं आया है। इस समय जिस तरह का माहौल है, उसमें आम लोगों को न्याय मिल पाना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें - बोले हेल्थ मिनिस्टर - मेडिकल एक्सपर्ट्स को हायर करेगी यूपी सरकार

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग