वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को बेहत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर मुन्ना बजरंगी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में परिवार के लोग मौजूद थे। मुन्ना बजरंगी के अंतिम संस्कार के बाद उसके परिजनों ने उसकी हत्या की सीबीआई जांच की मांग उठाई है। आपको बता दें कि कि मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने इससे पहले केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, माफिया से माननीय बने एमएलसी ब्रजेश सिंह, जौनपुर के पूर्व सासंद धनंजय सिंह समेत बीजेपी के तमाम नेताओं पर साजिशन हत्या करवाने का आरोप लगा चुकी हैं।