4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर समर्थकों ने किया हवन, 2019 में दुबारा पीएम बनाने की कामना

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 67वें जन्म दिवस पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Laxmi Narayan

•

Updated: 18 Sep 2017, 1:09 PM IST

Narendra Modi Birth Day

लखनऊ. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 67वें जन्म दिवस पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। भाजपा ओबीसी मोर्चा लखनऊ एवं शिवाजी वाहिनी द्वारा हवन पूजन एवं मिष्ठान वितरण का आयोेजन बजरंग बली मन्दिर जीपीओ हजरतगंज में किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने एवं 2019 में दुबारा प्रधानमंत्री बनने की कामना की गयी।

यह भी पढ़ें - कुपोषण यूपी के लिए बड़ा चैलेंज - नहीं बढ़ रही बच्चों की लम्बाई, हो रहे अकाल मौत के शिकार

बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर मोर्चा के नगर अध्यक्ष राम शंकर राजपूत एवं नगर महामंत्री दिलीप साहू, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमापति मौर्य, महिला मोर्चा अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय अध्यक्ष पुष्पा सिंह चौहान, पूर्व राज्य मंत्री नानकदीन भुर्जी, शिवाजी वाहिनी के प्रदेश मंत्री लाल बाबू गिरी, मीडिया प्रभारी हरिशचन्द धानुक, मंगल सिंह, कैण्ट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मोर्चा अध्यक्ष विश्राम लोधी, पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के महामंत्री रामजी साहू, धनश्याम सिंह, शम्भू शरण कुशवाहा, अर्चना मिश्रा, लक्ष्मी गुलाटी, अन्जू रस्तोगी, सुरेश साहू, संतोष सक्सेना, जे पी पाण्डेय व फाजिल हुसैन आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - IRCTC ने लांच किया लखनऊ से केरल के लिये हवाई यात्रा पैकेज, नवंबर में होगी यात्रा

विश्वकर्मा जयंती पर पीएम के जन्मदिन का संयोग

इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के नगर महामंत्री दिलीप साहू ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि शिल्प व निर्माणों के देवता भगवान विश्वकर्मा के जन्म दिन पर ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी जन्मदिन है। वे नये व शक्तिशाली भारत का निर्माण करने के लिए संकल्पित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया है। वे ओबीसी का तीन श्रेणियों में उपवर्गीकरण करने के प्रयास में लगे हुए है जिसे शीघ्र ही मूर्तरूप मिलेगा और यह निर्णय सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अभूतपूर्व व ऐतिहासिक होगा।

मंत्री स्वाति सिंह ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बिजली पासी किला परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की मंत्री स्वाति सिंह ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मलिहाबाद विधायक जया देवी, अवध क्षेत्र संगठन महामंत्री अवध क्षेत्र ब्रज बहादुर, पूर्व सांसद पूर्णिमा वर्मा, सरस्वती प्रसाद रावत, प्रकाश नारायण, गणेश रावत, रामकुमार रावत, श्रीपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।