26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय दलों से भाजपा का सफाया होगा-अखिलेश यादव

अखिलेश बोले - जनता करेगी भाजपा का जड़ से सफाया, धरातल पर नहीं दिखा विकास, उपलब्धि की होती है बात।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 26 Mar 2023, 8:30 AM IST

भाजपा को हारने में जनता देगी साथ

भाजपा को हारने में जनता देगी साथ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय दल बहुत बड़ी भूमिका निभाएंगे और इससे भाजपा का सफाया होगा। उन्होंने कहा कि देश की तमाम क्षेत्रीय पार्टियां अपने-अपने राज्यों में भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ रही हैं। भाजपा के खिलाफ लड़ रही देश की सभी पार्टियों को एक साथ आना चाहिए और कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भूमिका तय करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Video: फिल्म भोला के प्रचार के लिए लखनऊ पहुंचे अजय देवगन


भाजपा को हारने में जनता देगी साथ

पूर्व सीएम अखिलेश ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा है कि जहां जो दल भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं कांग्रेस को उनका साथ देना चाहिए। समय आ गया है कि कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को आगे करें और भाजपा को हराने के लिए उनका साथ दे। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी हर स्तर पर भाजपा का मुकाबला कर रही है। उन्होंने देश और प्रदेश को भाजपा के चंगुल से मुक्त कराने के लिए सभी लोगों से समाजवादी पार्टी का साथ देने की अपील की।

यह भी पढ़ें: परीक्षा से जुड़ी समस्याओं को छात्र ऑनलाइन कर सकते है दर्ज, लम्बी लाइन से छुटकारा, जानिए कैसे

अखिलेश बोले- गंगाजल से घर धुलवाया

उन्होंने कहा कि पिछड़ों का सबसे ज्यादा अपमान भाजपा ने किया है। मुख्यमंत्री आवास छोड़ने के बाद उसे गंगाजल से भाजपा ने धुलवाया। क्या यह पिछड़ों का अपमान नहीं है। भाजपा वोट के लिए पिछड़ों का नाम लेती है। उसके बाद धोखा दे देती है। हक और सम्मान नहीं देती है। भाजपा सरकारी संस्थाओं पर दबाव बनाकर विपक्षी दलों को दबा रही है। भाजपा जिस तरह का काम कर रही है उसे देश की जनता देख रही।