नीलकमल सिंह ने अपने चुलबुले और नटखट अंदाज से अलग कुछ दर्द भरे भोजपुरी गाने भी गाए हैं, इन गानों को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला है। ये गाने भी जमकर यूट्यूब पर वायरल हुए हैं। नीलकमल सिंह का एक ऐसा ही दर्द भरा भोजपुरी गाना 'आखिरी विदाई' को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को खबर लिखे जाने अभी तक 45 हजार से ज्यादा व्यूज और 7 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।