पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. भगवान को चढ़ाने के लिए जब आप प्रसाद खरीदने जायें तो आपको मास्क भी मिले तो हैरान मत होइएगा। राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के दुबग्गा स्थित वरदानी हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं को बिना मास्क के मंदिर में प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। मंदिर के बाहर यहां प्रसाद की दुकानें लगी रहती हैं जो अब प्रसाद के साथ मास्क भी देते हैं। दुकानदार ने बताया कि मंदिर के मुख्य पुजारी का स्पष्ट निर्देश है कि प्रसाद खरीदने वाले जिन श्रद्धालुओं के पास मास्क नहीं है, उन्हें मास्क भी दीजिए। हालांकि, इस मास्क के बदले आपको पांच रुपए चुकाने पड़ेंगे।