
ओमप्रकाश राजभर
लखनऊ. अक्सर भाजपा से नाखुश रहने वाले यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर आज सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले और ओबीसी आरक्षण में तीन श्रेणियां बनाने पर चर्चा की। आज बुधवार को पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ओबीसी आरक्षण में तीन श्रेणियां बनाने का प्रस्ताव लेकर लखनऊ के एनेक्सी में सीएम योगी से मिलने पहुंचे। आपको बता दें कि योगी सरकार पहले से ही ओबीसी आरक्षण में तीन श्रेणियां बनाने की तैयारी में जुटी है।
अमित शाह ने कहा था तैयार करें प्रस्ताव-
राजभर ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ अपनी मुलाकात में हुआ बातों को दोहराते हुए कहा कि अमित शाह जब लखनऊ के दौरे पर आए थे, तो उस समय हमने इस संबंध में उनके सामने यह मांग रखी थी जिसपर अमित शाह के साथ सहयोगी दलों की बैठक में एजेंडा तय हुआ था। अमित शाह ने इस पर सहमति जताते हुए हमें यह प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा था।
ओमप्रकाश राजभर ने आरक्षण में विभाजर पर कहा कि जिस दिन अमित शाह आए थे, उस दिन सीएम योगी के सामने उन्होंने मुझे कहा था कि पिछड़ा, अतिपिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ी की कैटेगरी के हिसाब से प्रस्ताव बनाकर सीएम को दिया जाए। पिछड़ी जाति के लिए जो 27 प्रतिशत आरक्षण लागू है।
सीएम योगी को पेश किया प्रस्ताव-
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आज हमने ओबीसी आरक्षण को तीन कैटेगरी (पिछड़ा, अति पिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ा) में विभाजित कर प्रस्ताव सीएम योगी को सौंपा है। सीएम योगी ने इस दौरान मुलाकात में कहा कि सदन में भी हमने ओबीसी आरक्षण में विभाजन करने के लिए कहा है। सीएम योगी इस प्रस्ताव को आज शाम तक पढ़ लेंगे और इस संबंध में और तथ्य जुटा कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
बीते दिनों ओमप्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश सरकार से बेहद नाराज चल रहे थे। उन्होंने कई दफा पार्टी से नाता तोड़ने की ओर इशारा भी किया था। इसी के साथ ही वे पार्टी के खिलाफ भी कई बार बयान दे चुके हैं। लेकिन अमित शाह से मुलाकात के बाद उम्मीद जागी और अब राजभर की बातें पार्टी के आलाकमान भी सुन रहे हैं।
Published on:
25 Apr 2018 04:03 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
