PhD Admission 2025: डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा की है। यह प्रक्रिया 29 मार्च से शुरू होकर 13 अप्रैल तक चलेगी, जिसके दौरान इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल 250 सीटों में से 126 राष्ट्रीय और 124 अंतरराष्ट्रीय अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा निर्धारित अर्हताओं को पूरा करना आवश्यक है।