
अप्रैल-मई में मांगे जाएंगे आवेदन, यूपी पुलिस को किया जा रहा सुदृढ़
Up Police Recruitment 2025 : उत्तर प्रदेश में पुलिस बल को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार नए वित्तीय वर्ष में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया तेजी से जारी रहेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने अप्रैल और मई 2025 में भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने की घोषणा की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 28,138 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
यह भी पढ़ें: आवेदक घर बैठे करें फेसलेस सुविधाओं का आवेदन: आरटीओ
बोर्ड ने हाल ही में मार्च 2025 में 60,000 से अधिक आरक्षियों और रेडियो संवर्ग के 1,400 से अधिक पदों पर सफलतापूर्वक भर्ती प्रक्रिया पूरी की है। यह यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड का एक महत्वपूर्ण और सुविचारित कदम है, जो पुलिस भर्ती को एक संगठित और समयबद्ध ढंग से करने की दिशा में उठाया गया है।
योगी सरकार के नेतृत्व में पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 2,14,468 से अधिक भर्तियां पूरी की गई हैं। इनमें 34,832 महिलाएं और 1,79,636 पुरुष शामिल हैं। प्रमुख नियुक्तियों में शामिल हैं:
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार भर्ती प्रक्रिया की रूपरेखा तैयार कर ली है। अप्रैल 2025 के अंतिम सप्ताह या मई 2025 के पहले सप्ताह में आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इस भर्ती प्रक्रिया में निम्नलिखित पदों पर नियुक्ति की जाएगी:
2. आरक्षी स्तर की भर्ती (कुल 22,053 पद)
3. अन्य तकनीकी पदों की भर्ती (कुल 1,197 पद)
खेल कौशल परीक्षण और अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया अप्रैल 2025 के तीसरे सप्ताह से प्रारंभ होगी।
योगी सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। भर्ती बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करेगा।
Updated on:
28 Mar 2025 07:51 am
Published on:
28 Mar 2025 07:51 am
