
पीएम किसान सम्मान निधि
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में सालाना 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद देती है। इन पैसों को 2-2 हजार की 3 किस्तों में भेजा जाता है। सरकार लाभार्थियों के खाते में 10 किस्तों के पैसे ट्रांसफर कर चुकी है। मौजूदा समय में किसानों को 11वीं किस्त का इंतजार है। अगर अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है तो तत्काल करा लें। संभावना जताई जा रही केंद्र सरकार, अप्रैल के पहले हफ्ते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभर्थियों के बैंक खाते में 2 हजार रुपए की किस्त भेज सकती है। ई-केवाईसी 31 मार्च 2022 से पहले करना होगा। ई-केवाईसी कराने की अंतिम डेट 31 मार्च है। इसलिए पहले ई-केवाईसी करवा लें।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है जानें?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना दिसंबर 2018 से लागू की गई। इसके तहत किसानों को एक साल में 6000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। प्रत्येक 4 माह में 2000 रुपए की किस्त दी जाती है। धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत यूपी के 2.55 करोड़ किसान लाभ उठा रहे हैं। जनवरी 2022 से पहले तक उत्तर प्रदेश के किसानों को 42565 करोड़ का भुगतान किया गया था। पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त के तहत यूपी के किसानों को 4845 करोड़ रुपए दिए गए।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए eKYC कैसे करें
1. सबसे पहले पीएम किसान वेबसाइट पर जाएं।
2. पेज के दाहिने तरफ eKYC ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
4. साथ में कैप्चा कोड लिखें और सर्च पर क्लिक करें।
5. आधार कार्ड के साथ जुड़े मोबाइल नंबर दर्ज करें।
6. ओटीपी प्राप्त करें फिर उसे लिखें।
Published on:
25 Mar 2022, 10:42 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.