21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आतंकियों के निशाने पर राम जन्मभूमि, जम्मू पुलिस को आतंकी ने बताई ब्लास्ट की योजना

पुलिस की गिरफ्त में आए चार आतंकियों में से एक यूपी के शामली थाना कांधला के वार्ड 18 मोहल्ला मिर्दगान निवासी इजहार खान उर्फ सोनू खान पुत्र इंतजार खान भी है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitish Pandey

•

Aug 15, 2021

ayodhya.jpg

लखनऊ. सुप्रीम कोर्ट में लंबे समय से चल रहे राम जन्मभूमि मंदिर जमीन विवाद में फैसला आने के बाद से ही अयोध्या पर खतरा बना है। जम्मू पुलिस ने जैश के चार आतंकियों को गिरफ्तर किया था। पूछताछ में आतंकियों ने बताया कि राम जन्मभूमि को दहलाने की फिराक में थे। इस ऑपरेशन का मुखिया इजहार ऊर्फ सोनू खान है।

यह भी पढ़ें : पश्चिमी यूपी : कहीं बाप ने घोंट दिया बेटियों का गला तो कहीं प्रेमी ने कर दी प्रेमिका और उसकी सहेली की हत्या

शामली का रहने वाला है आतंकी इजहार

पुलिस की गिरफ्त में आए चार आतंकियों में से एक यूपी के शामली थाना कांधला के वार्ड 18 मोहल्ला मिर्दगान निवासी इजहार खान उर्फ सोनू खान पुत्र इंतजार खान भी है। सोनू खान के खिलाफ दक्षिण जम्मू के थाना गंगीयाल में मुकदमा केस दर्ज था। सोनू को 24 जुलाई को जम्मू पुलिस और एटीएस टीम ने उसे शामली के रोडवेज बस अड्डे से पकड़ा था। बताया जा रहा है कि इजहार ऊर्फ सोनू अपने भाई नूर मोहम्मद के साथ जम्मू में फल का बिजनेस करता था।

अयोध्या दहलाने की थी साजिश

यूपी के रहने वाले आतंकी इजहार खान ने जम्मू पुलिस को पूछताछ में बताया कि पाकिस्तान में जैश कमांडर मुनाजिर ने उसे अमृतसर बार्डर से हथियारों की बड़ी खेप को इकठ्ठा करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद अयोध्या में रामजन्म भूमि मंदिर पर भी हमले की योजना थी।

भाई को बताया निर्दोष

इजहार ऊर्फ सोनू खान की गिरफ्तारी के बाद से परिवार के लोग काफी मुखर हैं। इजहार के भाई नूर मोहम्मद ने मीडिया को बताया था कि वह और इजहार जम्मू में फल का कारोबार करते थे। उनका भाई निर्दोष है। वह सात भाई है, किसी का भी आपराधिक इतिहास नहीं है।

यह भी पढ़ें : BJP नेता ने अपनी ही सरकार में पुलिस पर उठाए सवाल, कहा 'पुलिस सपा की मानसिकता पर कर रही काम’