आरबीआई ने प्रेस रिलीज जारी करके दी जानकारी
आरबीआई ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि दो हजार रुपये के नोट को सर्कुलेशन से वापस ले लिया गया है। हांलाकि, यह लीगल टेंडर बना रहेगा। 2,000 रुपये का यह नोट नवंबर 2016 में लाया गया था। आप 23 मई से बैंकों में जाकर इन नोटों को बदलवा सकते हैं। एक बार में सिर्फ 20,000 रुपये ही बदलवाए जा सकेंगे। इन नोटों को आप 30 सितंबर तक बदलवा सकेंगे। तब तक आप इन नोटों से मार्केट में खरीद-फरोख्त कर सकते हैं।