18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / UP Politics: निकाय चुनाव 2023 में भाजपा को भारी जीत दिलाने में योगी के इस मंत्री का अहम रोल, जानिए कैसे पार लगा दी नैया?

UP Politics: निकाय चुनाव 2023 में भाजपा को भारी जीत दिलाने में योगी के इस मंत्री का अहम रोल, जानिए कैसे पार लगा दी नैया?

UP Politics: यूपी के नगर निगम चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के पीछे योगी के इस मंत्री का अहम रोल है। आइए जानते हैं कौन हैं वह मंत्री।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 19 May 2023, 7:02 PM IST

Yogi minister AK Sharma

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

UP Politics: यूपी नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है। यूपी के 17 के 17 नगर निगमों पर बीजेपी ने अपना मेयर बैठा दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया। इस जीत के पीछे सीएम योगी के एक मंत्री का अहम रोल रहा है। वह हैं नगर विकास मंत्री एके शर्मा।

मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के काबिलियत की मुरीद पीएम नरेंद्र मोदी भी रहे हैं। एके शर्मा 1988 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस रहे हैं। नरेंद्र मोदी के सीएम बनने के साथ ही एके शर्मा 2001 से लगातार काम कर रहे हैं। उन्हें प्रधानमंत्री ने गुजरात में सीएम रहते हुए वर्ष 2001 से 2013 तक मुख्यमंत्री कार्यालय में अपने साथ रखा था। इसके बाद नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बन गए तो एके शर्मा पीएमओ में तैनात हो गए। साल 2021 में अरविंद शर्मा ने अपनी नौकरी से वीआरएस लेकर लखनऊ में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ के खजाना मार्केट में भीषण आग, मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां

प्रदेश में दूसरी बार सरकार बनने पर शर्मा बने मंत्री
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को को उत्तर प्रदेश में सदस्य विधान परिषद और भाजपा संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। साल 2022 में यूपी विधानसभा के चुनाव हुए और योगी आदित्यनाथ दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। इसके बाद योगी कैबिनेट में एके शर्मा को भी शामिल किया गया। अभी वह यूपी सरकार में नगर विकास और ऊर्जा मंत्रालय संभाल रहे हैं। नगरीय चुनाव हर बार शहर स्वच्छता, सुंदरता, विकास, सेवा, साफ- सफाई को लेकर होता है। इसलिए निकाय चुनाव में जीत का श्रेय उन पर जाता है।

लोगों को जागरूक करने की जरूरत: एके शर्मा
निकाय में जीत दर्ज करने के बाद एके शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने काम में गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि साफ सफाई एक सतत प्रक्रिया है। इसके लिए हर वक्त लोगों को जागरूक करने की भी जरूरत है। जब हमारे नगर स्वच्छ रहेंगे तो लोग भी स्वस्थ रहेंगे। नगरों की स्वच्छता में और लोगों की जागरूकता में इजाफा हो रहा है। अब हर जगह बेहतर सफाई देखने को मिल रही है।

वैश्विक स्तर के काम का ही यह परिणाम है: एके शर्मा
निकाय चुनाव में जीत मिलने के बाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि नगरों में चल रहे वैश्विक स्तर के काम का ही यह परिणाम है। लोग नगर निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में दिखे और उत्साह के साथ लोगों ने कमल खिलाया। इसके लिए नगर निकाय के अधिकारी, कर्मचारी और सफाई कर्मियों का भी योगदान है। नगर विकास मंत्री ने इस अवसर पर प्रमुख सचिव और अन्य उच्च अधिकारियों के साथ खुशियां भी बांटी और उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें: प्रभात गुप्ता केस में अजय मिश्र टेनी हुए बरी, भाई ने कहा कि हाई कोर्ट से नहीं मिला न्याय, अब जाएंगे सुप्रीम कोर्ट