शनिवार से शहर से प्रांतिक स्तरीय दो दिवसीय बैठक शुरू हुई। जिसमें 21 जिलों के संघ पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। अगले तीन वर्षों तक कौन-कौन से कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, बैठक में इसकी रूपरेखा तय की जाएगी। संघ की तरफ से इस दौरान कई अभियान भी शुरू किए जाएंगे। जिसमें दलित उत्थान का अभियान प्रमुख है। इसके तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जहां जहां दलितों की आबादी है वहां उनकी शिक्षा स्वास्थ्य के अलावा उनके रहन-सहन के लिए भी काम किया जाएगा। लोगों को सामाजिक सांस्कृतिक आर्थिक आयोजनों के माध्यम से जोड़ने का भी अभियान चलाया जाएगा।