रविवार को सपा द्वारा जारी किया गया यह वीडियो 40 सेकेंड का है। इसमें भाजपा व पीएम नरेंद्र मोदी पर उनके चुनावी वायदों को लेकर उनपर हमला किया गया है। भाजपा के 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले जारी लोक कल्याण संकल्प पत्र के दस बिन्दुओं की याद सपा ने इस वीडियो के जरिए दिलाई है। एक एक कर किसानों की आर्थिक मदद से लेकर पुलिस व्यवस्था में सुधार, एंबुलेंस सेवा, पुलिस सहायता, हर हाथ को काम, मुफ्त लैपटाप और इंटरनेट जैसे वायदों को इस वीडियो में गिनाया गया है। और वीडियो के साथ बैकग्राउंड में 'तुम्हारा इंतजार है' गीत बज रहा है। यह गीत 1996 में आई फिल्म विश्वासघात का है जिसे लता मंगेश्कर ने गाया है।