3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Satta : यूपी में लॉकडाउन लगेगा या नहीं, अब इस पर भी शुरू हो गई सट्टेबाजी

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन पर भी Satta का खेल शुरू हो गया है, पुलिस की पैनी नजर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 15 Apr 2021, 5:13 PM IST

Satta King active on Lockdown

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में सट्टा (Satta) लगाना या खेलना गैरकानूनी है। पकड़े जाने पर पुलिस सट्टेबाजों (Satta Players) के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है। बावजूद आये दिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों से ऑनलाइन/ऑफलाइन सट्टा (Online Satta) खेलने के मामले सामने आते रहते हैं। कई सट्टा किंग (Satta King) चोरी छिपे सट्टा खिलवाते हैं। कभी आईपीएल (IPL) पर, कभी इंटरनेशनल प्लेयर्स पर सट्टा लगाने के मामले सामने आते रहे हैं। अब यूपी में लॉकडाउन (Lockdown) लगेगा या नहीं, इस पर भी सट्टेबाजी शुरू हो गई है। फिलहाल, सट्टेबाजों पर पुलिस (UP Police) की पैनी नजर है।

उत्तर प्रदेश में जिस तरह से कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, लोगों को आशंका है कि प्रदेश में कभी भी लॉकडाउन लगाया जा सकता है। हालांकि, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) साफ तौर पर कह चुके हैं कि लॉकडाउन नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का सबसे अधिक असर कॉमनमैन पर पड़ता है, इसलिए जीवन और आजीविका बचाने के लिए लॉकडाउन नहीं लगाएगी लेकिन, सख्ती से कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : भूलकर भी इन पांच स्थानों पर न जाएं, आ सकते हैं कोरोना की चपेट में

नाइट कर्फ्यू का बढ़ा टाइम
उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिये गये हैं। बोर्ड परीक्षाएं (UP Board) भी स्थगित कर दी गई हैं। रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है। गुरुवार को लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर नगर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ और गोरखपुर सहित 10 शहरों में नाइट कर्फ्यू का समय बढ़ा दिया गया है। अब यहां रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक लोगों के अनावश्यक आने जाने पर पाबंदी रहेगी। वहीं, लखनऊ के व्यापारियों ने कई बाजारों में स्वत: ही लॉकडाउन की व्यवस्था लागू की है।

यह भी पढ़ें : यूपी में अभी लॉकडाउन जैसी स्थिति नहीं, सीएम योगी ने अफसरों को दिये ये निर्देश

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश