30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ में दुकान के नाम पर बनाया गया होटल माया कुर्क होगा, जानिए सख्त कार्रवाई की वजह?

Lucknow News : लखनऊ के चारबाग इलाके में स्थित होटल माया कुर्क किया जाएगा। इस होटल में ही इसी साल एक मार्च को सेक्स रैकेट पकड़ा गया था। इस दौरान होटल मैनेजर के साथ सात युवतियां, पांच लड़के पकड़े गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 25 Apr 2023, 2:07 PM IST

Sex racket was going on Hotel Maya in Lucknow

Lucknow News : लखनऊ के चारबाग इलाके में स्थित होटल माया कुर्क किया जाएगा। इस होटल में ही इसी साल एक मार्च को सेक्स रैकेट पकड़ा गया था। इस दौरान होटल मैनेजर के साथ सात युवतियां, पांच लड़के पकड़े गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। सेक्स रैकेट की संचालिका माया का होटल माया कुर्क किया जाएगा। इस होटल में ही इसी साल एक मार्च को सेक्स रैकेट पकड़ा गया था।

इस दौरान होटल मैनेजर के साथ सात युवतियां, पांच लड़के पकड़े गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर की कोर्ट में सोमवार को यह होटल कुर्क करने का आदेश दिया गया। आदेश में यह भी कहा गया कि माया ने एक दुकान को अवैध तरीके से होटल का रूप दे रखा था। पुलिस कमिश्नर ने नगर निगम को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिये कहा है।

यह भी पढ़ें : कहानी हेमवती नंदन बहुगुणा की, जिन्हें आज सीएम योगी ने दी श्रद्घांजलि

डीसीपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया "महिला थाना, नाका कोतवाली की टीम के साथ एक मार्च को चारबाग की रेवड़ी वाली गली में स्थित होटल माया में छापा मारा गया था। यहां सेक्स रैकेट का संचालन होता मिला था। मौके से सात युवतियां और पांच लड़के पकड़ गए थे। मामले में नाका कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। तब होटल मैनेजर आनन्द तिवारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें : यूपी में आंधी बारिश और ओलावृष्टि से पारा गिरा-फसल तबाह, चार लोगों की मौत, नया अलर्ट जारी

होटल संचालिका माया देवी और उसके दो बेटों सुनील गौड़, शेरू गौड़ को भी दोषी बताया गया। पुलिस कमिश्नर की कोर्ट में ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी अवधेश सिंह ने तर्क दिया कि होटल में ऐसा अनैतिक कार्य होने पर इसका कुर्क किया जाना जरूरी है। वरना, यहां फिर ऐसा ही काम होता रहेगा। इस पर ही पुलिस कमिश्नर ने होटल कुर्क किये जाने का आदेश दिया।

नगर निगम को भी कार्रवाई के लिये लिखा गया
पुलिस कमिश्नर ने कोर्ट में यह भी आदेश किया कि एक दुकान को मालिक ने होटल का रूप दे दिया। इसमें कई नियमों का उल्लंघन भी किया गया है। लिहाजा नगर निगम उचित कार्रवाई करे। निगम को पुलिस कमिश्नर के इस आदेश से अवगत करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : लखीमपुर खीरी में गश्त पर निकले पुलिस कांस्टेबल को बदमाशों ने मारी गोली, जानिए क्यों?