27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमएलसी चुनाव में भाजपा ने अगर कोई गड़बड़ी न की तो सपा गठबंधन जमकर जीतेगा : शिवपाल सिंह यादव

Shivpal Singh Yadav fear एमएलसी चुनाव को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आशंका जताई कि, अगर यूपी विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने बेईमानी नहीं की तो समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट बड़ी तादात में जीत हासिल करने में कामयाब हो जाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 19 Mar 2022, 4:24 PM IST

एमएलसी चुनाव में भाजपा ने अगर कोई गड़बड़ी न की तो सपा गठबंधन जमकर जीतेगा : शिवपाल सिंह यादव

एमएलसी चुनाव में भाजपा ने अगर कोई गड़बड़ी न की तो सपा गठबंधन जमकर जीतेगा : शिवपाल सिंह यादव

एमएलसी चुनाव को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आशंका जताई कि, अगर यूपी विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने बेईमानी नहीं की तो समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट बड़ी तादात में जीत हासिल करने में कामयाब हो जाएंगे। यूपी के इटावा में अपने चौगुर्जी आवास पर होली जश्न में शामिल हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहाकि, पंचायत चुनाव में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी की ओर से हुई बेईमानी हर किसी ने बखूबी देखी है। अब एमएलसी चुनाव की प्रकिया शुरू हो गई है। जिसमें समाजवादी पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार खासी तादात में हर ओर जीतते हुए दिखाई दे रहे हैं।

चुनाव में बढ़ा हमारा वोट प्रतिशत

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव ने विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है और भाजपा ने अगर बेईमानी नहीं की होती तो परिणाम कुछ अलग होता। भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है, इसके पीछे भाजपा को अधिकारियों का पूरा सहयोग मिला है।

यह भी पढ़ें : UP MLC Election 2022: सपा ने चार और उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, इन बड़े नामों को जानकर चौंक जाएंगे

भाजपा को हटाएंगे

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, चुनाव 2022 में योगी सरकार, केंद्र सरकार और मंत्रियों को भी पैसे बांटने में लगाया गया था। अब हम लोग गरीब और मजलूमों की लड़ाई के लिए निकलेंगे। छात्र और नौजवान सभी लोग हमारे साथ हैं। प्रदेश और देश से भाजपा को हटाएंगे।

यह भी पढ़ें : एमएलसी चुनावः बीजेपी ने बाहुबली रमाकांत के पुत्र अरुणकांत पर लागया दाव, दिलचस्प होगा चुनाव

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग