18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / Microsoft Server Down: लखनऊ एयरपोर्ट पर 2 घंटे खड़ी रही शिवराज सिंह चौहान की फ्लाइट

Microsoft Server Down: लखनऊ एयरपोर्ट पर 2 घंटे खड़ी रही शिवराज सिंह चौहान की फ्लाइट

सॉफ्टवेयर में आई खराबी से विमान संचालन में हुई रुकावट, लखनऊ एयरपोर्ट पर भी उड़ी अफरा तफरी, फसे रहे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 19 Jul 2024, 6:23 PM IST

Shivraj Singh Chouhan

Shivraj Singh Chouhan

Microsoft Server Down Lucknow Airport: शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकी गड़बड़ी ने विश्व भर के एयरपोर्ट्स पर विमान संचालन में बाधा डाल दी, जिससे कई उड़ानों में विलंब हुआ और कुछ उड़ानों को रद्द भी करना पड़ा। लखनऊ एयरपोर्ट भी इस गड़बड़ी से अछूता नहीं रहा, हालांकि, यहां ज्यादातर विमान समय पर पहुंचे।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का विमान भी हुआ विलंबित

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज लखनऊ के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्हें दोपहर 1:35 बजे इंडिगो के विमान से दिल्ली के लिए रवाना होना था, लेकिन यह विमान रनवे पर काफी देर तक खड़ा रहा। विमान में सवार यात्रियों ने विलंब के दौरान हंगामा भी किया। शिवराज सिंह चौहान यात्रियों से हाल-चाल लेते हुए नजर आए। अंततः, इंडिगो का यह विमान लगभग डेढ़ घंटे की देरी से 3:00 बजे उड़ान भर सका।

यह भी पढ़ें: Natural Farming Scheme: प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सब्सिडी देगी भारत सरकार: शिवराज सिंह चौहान

अन्य उड़ानों का हाल

माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकी खराबी के चलते लखनऊ एयरपोर्ट पर कई उड़ानों में देरी हुई

.इंडिगो की हैदराबाद उड़ान: 1:10 बजे के बजाय 2:10 बजे रवाना हुई।
.अहमदाबाद उड़ान: 1:25 बजे के बजाय 2:50 बजे रवाना हुई।
.मुंबई उड़ान: 1:30 बजे के बजाय 2:40 बजे उड़ान भरी।
.दिल्ली उड़ान: 1:35 बजे के बजाय 3:20 बजे रवाना हुई।
.गोवा उड़ान: 2:35 बजे के बजाय 3:35 बजे उड़ान भरी।
.आकासा की मुंबई उड़ान: 11:35 बजे के बजाय 1:30 बजे रवाना हुई।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में RSS और BJP की बड़ी बैठक, जानें खास बातें

लखनऊ एयरपोर्ट पर माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकी गड़बड़ी का असर ज्यादा व्यापक नहीं रहा, लेकिन दोपहर के समय कुछ उड़ानों में विलंब हुआ। यात्रियों को इस दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन ने स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य करने की कोशिश की, जिससे अन्य उड़ानें समय पर रवाना हो सकें।

यह भी पढ़ें: Sawan Mela 2024 : 15 करोड़ की लागत से गोला गोकर्णनाथ शिव मंदिर में लाइट एण्ड साउंड शो: ऐतिहासिक पहल