
गुड्डू मुस्लिम के डबल क्रास करने की अफवाह उस दिन से उड़ी जिस दिन अतीक और अशरफ की हत्या हुई थी।
Atiq Ahmed : प्रयागराज में उमेशपाल पाल हत्याकांड में नाम आने के बाद से ही अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता फरार हैं। जबकि अतीक के दो बेटे जेल में बंद हैं और दो बेटे बाल सुधार गृह में कैद हैं। शाइस्ता की गिरफ्तारी होते ही उसे जेल भेजा जाएगा। ऐसे में अब ये सवाल उठ रहा है कि अतीक ने जो गैंग तैयार की है, उसका लीडर कौन बनेगा। अपराध की दुनिया में अतीक की गद्दी का वारिस कौन बनेगा?
जरायम की दुनिया में रहते हुए अतीक ने अकूत संपत्ति बनाई थी और एक बड़ा गैंग खड़ा किया था, जो उसके एक इशारे पर अपराध को अंजाम देता था। 15 अप्रैल की रात कुख्यात माफिया अतीक अहमद की पुलिस कस्टडी में हत्या के साथ ही 44 साल से चली आ रही खौफ की बादशाहत भी खत्म हो गई।
अतीक के पांच बेटे थे। इसमें से तीसरे नंबर का बेटा असद 13 अप्रैल को पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। इसके अलावा बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल में बंद है। दूसरा बेटा अली प्रयागराज की नैनी जेल में बंद है। बाकी दो बेटे अभी नाबालिग हैं, जो अभी प्रयागराज के राजरूपपुर में एक बालसुधार गृह में कैद हैं।
शाइस्ता बनी मिस्ट्री, नहीं खोज पा रही पुलिस
24 फरवरी को प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के गवाह रहे उमेशपाल की हत्या की गई। इसके बाद से ही अतीक की पत्नी शाइस्ता फरार है। जब अतीक के बेटे असद का एनकाउंटर हुआ तो अनुमान लगाया जा रहा था कि शाइस्ता उसके जनाजे में शामिल होगी।
इसके लिए पुलिस ने भी उसे वहीं पकड़ने की तैयारियां कीं, लेकिन शाइस्ता नहीं आई। 15 अप्रैल को अतीक और अशरफ की हत्या हो गई। पति और देवर के जनाजे में भी शाइस्ता नहीं आई। फिलहाल पुलिस को भी उसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
आखिर कहां गायब हो गई शाइस्ता
अतीक के जेल जाने के बाद उसके खास गुर्गे और शूटर अधिकतर शाइस्ता के आस-पास ही मौजूद रहते थे। अतीक के जेल में रहने के दौरान शाइस्ता ने गैंग का संचालन भी किया, लेकिन उमेशपाल की हत्या के बाद से अतीक के तीन शूटर बमबाज गुड्डू मुस्लिम, अरमान और साबिर समेत शाइस्ता फरार है। पुलिस ने तीनों शूटरों पर पांच-पांच लाख और शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम रखा है।
बेटे और पति की विदाई में भी नहीं पहुंची
दो दिन के भीतर बेटे, पति समेत देवर की मौत हो गई। इसके बाद शाइस्ता ने अपना दिल कठोर कर लिया और इन तीनों के जनाजे में भी शामिल नहीं हुई। बेटा असद मारा गया तो लगा कि अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह सरेंडर कर सकती है लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। यही नहीं, शौहर अतीक और देवर अशरफ की हत्या के बाद उनके जनाजे में भी वह नहीं पहुंची। ऐसे में सवाल है कि वह कौन सा राज है जिसके चलते शाइस्ता पुलिस से भाग रही है।
कहीं इस खूंखार ने शाइस्ता को कैद तो नहीं किया
उमेशपाल की हत्या की बाद अतीक के पांच शूटर एक साथ फरार हुए थे। इनमें अतीक का बेटा असद, शूटर गुलाम मोहम्मद, साबिर, अरमान और बमबाज गुड्डू मुस्लिम शामिल थे। 13 अप्रैल को एनकाउंटर में गुलाम मोहम्मद और असद मार दिए गए। जबकि गुड्डू मुस्लिम समेत दो शूटरों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है।
गुड्डू मुस्लिम शॉर्प शूटर होने के साथ शातिर भी है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं उसने अतीक की गैंग और संपत्ति पर कब्जा जमाने के लिए उसने शाइस्ता को बंधक तो नहीं बना लिया। फिलहाल पुलिस इनकी खोजबीन में लगी है।
Updated on:
19 Apr 2023, 1:45 PM IST
Published on:
19 Apr 2023, 1:45 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.