8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘काशी को क्योटो बनाने का दावा भी निकला हवा’, सपा का बड़ा आरोप- सपने दिखाकर जनता को ठग रही सरकार

SP Spokesperson Ashutosh Verma: सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विकसित भारत और काशी-क्योतो के वादे खोखले साबित हुए हैं, जबकि जनता बेरोजगारी और महंगाई से परेशान है।
2 min read
Google source verification
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव (फोटो सोर्स :Akhilesh Yadav/x )

Samajwadi Party Attack On BJP: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है। भाजपा और समाजवादी पार्टी एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ तीखा बयान दिया है। सपा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश का कोई वास्तविक विकास नहीं हुआ है, बल्कि बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है।

‘बीजेपी के पास सिर्फ झूठे सपने, जनता झेल रही महंगाई की मार’

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बात का समर्थन करते हुए पार्टी प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा भारत को विकसित देश बनाने के एजेंडे की बात करती है, लेकिन असल में न तो भारत विकसित हुआ है और न ही काशी क्योटो बनी है। भाजपा ने देश की जनता को सिर्फ धोखा दिया है। भाजपा के शासन में देशभर में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है। भाजपा के पास सिर्फ झूठे सपने हैं, जबकि जनता महंगाई की मार झेल रही है।

‘टूट गया अखिलेश यादव का सपना’

राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की हालत बहुत मुश्किल हो गई है। राज्यसभा चुनाव में तीन सांसद जिताने का उनका जो सपना था, वह टूट गया है। लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि मैं भाजपा के आठ राज्यसभा उम्मीदवारों को बधाई देता हूं, जो जीत रहे हैं। हम विधान परिषद चुनाव में भी 11 सीटों में से ज्यादातर जीतने जा रहे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी हारने वाली है।

अखिलेश यादव की अयोध्या यात्रा को लेकर राजनीति तेज

अखिलेश यादव की अयोध्या यात्रा को लेकर भी राजनीति गरमा गई है। भाजपा की ओर से तंज कसे जाने पर कांग्रेस का बयान सामने आया। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या जा रहे हैं। अयोध्या जाने में कोई वीजा नहीं लगता। वे निजी, धार्मिक और आध्यात्मिक यात्रा पर जा रहे हैं। पवन पांडेय के यहां भागवत कथा है, उसे सुनने जा रहे हैं। जब अखिलेश यादव वहां जा रहे हैं तो भाजपा और उनके इकोसिस्टम के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? यह समझ से बाहर है। भाजपा वालों ने प्रभु श्रीराम के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल किया है और उनके चढ़ावे की चोरी की है। इसलिए भाजपा वाले डरे हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग