3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव का बड़ा बयान – डिम्पल यादव नहीं लड़ेंगी चुनाव, भाजपा भी छोड़े परिवारवाद

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी पत्‍नी डिम्‍पल यादव आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Laxmi Narayan Sharma

•

Updated: 25 Mar 2018, 5:55 PM IST

akhilesh yadav

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी पत्‍नी डिम्‍पल यादव आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। डिम्पल यादव इस समय कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद हैं। अखिलेश यादव ने डिम्पल के चुनाव न लड़ने के पीछे की वजह को भी बताया है। अखिलेश ने कहा है कि उनके परिवार पर हमेशा परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगता है, इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया है।

यह भी पढें - बोले सीएम योगी - पोलियो टीकाकरण को अपने खिलाफ षड्यंत्र मानता था एक तबका

भाजपा पर परिवारवाद का आरोप

अखिलेश यादव ने इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह , कल्‍याण सिंह, रमन सिंह , शिवराज सिंह चौहान जैसे भाजपा नेता परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। इन नेताओं के परिवार के लोग राजनीति में हैं। अखिलेश ने कहा कि मेरी पत्‍नी चुनाव नहीं लड़ेंगी और अब इन भाजपा नेताओं को भी उदाहरण पेश करना चाहिये। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं और केवल आरोप लगाते हैं तो मैं भी अपना मन बदल सकता हूं।

यह भी पढें - टीबी के हर 211 मरीज में से 7 को है एचआईवी, टीबी मुक्त भारत बनाना होगी बडी चुनौती

भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप

सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘ईद नहीं मनाने’ वाले बयान को असंवैधानिक बताया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी साम्‍प्रदायिक भावनाएं भड़काती है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने कई वादे किये लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। लोगों में इस समय भाजपा को लेकर गुस्‍सा है।

यह भी पढें - यहाँ राक्षस कालयवन हो गया था भस्म, भगवान कृष्ण का इस तरह नाम पड़ा था रणछोड़

यह भी पढें - टीबी के चिह्नित मरीजों से दोगुने अभी भी हैं गुमनाम, टीबी मुक्त यूपी के लिए शुरू हुआ अभियान