सपा एमएलसी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कह रहे हैं, जिन्ना की तारीफ करने वालों को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। तो अब वही बता दें कि योगी जी स्वामी प्रसाद मौर्या को अपने मंत्रिमंडल से कब बर्खास्त करेंगे और यह भी बतायें कि जिन्ना की तारीफ करने वाले लाल कृष्ण आडवाणी को भाजपा से कब बाहर किया जाएगा?