3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10वीं पास युवाओं के लिए 55 हजार सरकारी नौकरियां, जल्द करें अप्लाई, ये है पूरी डिटेल

फोर्स में नौकरी का सपना देख रहे बेरोजगार युवाओं के लिये अच्छी खबर है...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Jul 22, 2018

SSC GD Constable 54953 vacancy

10वीं पास युवाओं के लिए 55 हजार सरकारी नौकरियां, जल्द करें अप्लाई, ये है पूरी डिटेल

लखनऊ. फोर्स में नौकरी का सपना देख रहे बेरोजगार युवाओं के लिये अच्छी खबर है। सरकार कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission,SSC) के जरिये कांस्टेबलों के 54,953 पदों पर भर्ती करने जा रही है। 20 अगस्त आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2018 है। आवेदन ऑनलाइन ही मान्य होंगे। आवेदन के इच्छुक कैंडिडेट्स को एसएससी की वेबसाइट www.ssconline.nic.in पर फॉर्म भरना होगा।

एसएससी कांस्टेबल-जीडी पद के लिये 10वीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स का सिलेक्शन लिखित परीक्षा (Written Exam)और शारीरिक परीक्षण के द्वारा किया जाएगा। इसमें मेडिकल चेकअप भी शामिल है। इस नौकरी के लिये 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया कर्मचारी चयन आयोग के जरिये ही होगी।

यह भी पढ़ें : 50 की उम्र पार कर चुके कम से कम 25 हजार अक्षम कर्मचारियों को जबरन रिटायर करेगी योगी सरकार

कांस्टेबल बनने के लिए जरूरी अर्हताएं
पद का विवरण- कांस्टेबल (जीडी)
पदों की संख्या- 54,953
पुरुष कांस्टेबल के कुल पद- 47307
महिला कांस्टेबल के कुल पद- 7646
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि- 21 जुलाई 2018
आवेदन की आरंभ तिथि- 21 जुलाई 2018
आवेदन की अंतिम तिथि- 20 अगस्त 2018
शैक्षणिक योग्यता- मान्यताप्राप्त संस्थान से परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिये, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है।
आयु सीमा- एसएससी कांस्टेबल जीडी पदों के लिये न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष और अधिकतम उम्र सीमा 23 वर्ष है।
आवेदन शुल्क- कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क (120 रुपये/360 रुपये) निर्धारित किया गया है।
परीक्षा- ऑनलाइन (कम्प्यूटर आधारित)
एसएससी जीडी कांस्टेबल सैलरी- 21,700-69100

कैसे करें आवेदन
कांस्टेबल पद के लिए अभ्यर्थियों को एसएससी की वेबसाइट www.ssconline.nic.in पर जाना होगा। वहां जाकर सावधानी पूर्वक डिटेल पढ़ें और आवेदन फार्म भरें। अधिक जानकारी के लिये एसएससी की वेबसाइट www.ssconline.nic.in पर चेक करें।

यह भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने बढ़ाया खरीफ फसलों का MSP, सीएम योगी ने किया स्वागत, कहा- बेहतर होगी किसानों की जिंदगी

यह भी पढ़ें : यूपीएसएसएससी UPSSSC में 10 वीं पास के लिए निकली बंपर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन