लखनऊ. राजधानी स्थित चारबाग के दो बड़े होटलों में लगी आग में चार लोगों की जिंदा जलकर मौत मौत हो गई, जबकि करीब दर्जनभर लोग गंभीर घायल हुए हैं। हादसे के वक्त होटलों में 50-60 लोग थे। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। पुलिस और दमकल विभाग अगर समय पर सक्रिय न होता तो शायद हादसा और भयावह हो सकता था। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है, लेकिन यह भी सामने आ रहा है कि मानकों को ताक पर रखकर ये होटल चल रहे थे। इन होटलों में आग से निपटने के पर्याप्त उपकरण नहीं थे। फिलहाल दोनों होटल मालिक फरार हैं। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि होटल मालिकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।