23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, डीए और बोनस नवंबर में

उत्तर प्रदेश में कार्यरत लाखों राज्य कर्मचारियों के लिए प्रदेश सरकार दिवाली का बड़ा तोहफा लेकर आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 1 Oct 2018, 9:23 AM IST

lucknow

योगी सरकार का राज्य कर्मचरियों को बड़ा तोहफा, डीए और बोनस नवंबर में

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कार्यरत लाखों राज्य कर्मचारियों के लिए प्रदेश सरकार दिवाली का बड़ा तोहफा लेकर आई है। इस दिवाली लोगों की जेब में खुशी के पटाखे दुगने हो जाएंगे। राज्य कर्मचारियों को बढ़ी दर से महंगाई भत्ता के साथ ही साथ बोनस नवंबर में मिलने के आसार हैं। बताया जाता है कि डीए से संबंधित फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय से वित्त विभाग वापस पहुंच गई है। संभावना है कि 10 अक्टूबर के आसपास सरकार डीए के साथ बोनस की फाइल भी मंगा सकती है।

यह भी पढ़ें - UPSC Recruitment 2018: Sarkari Naukri की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बंपर भर्ती, वेतन भी 7 वें वेतन आयोग तहत

डीए मिलने पर राज्य के करीब 15 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। डीए दिए जाने पर सरकार के खजाने पर करीब ₹2000 करोड़ रु. का सालाना भार पड़ेगा। इसके अलावा बोनस देने पर करीब ₹900 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। बोनस का लाभ अराजपत्रित कर्मचारियों को दिए जाने का प्रावधान है। इस सब खर्च के लिए पैसे की व्यवस्था सरकार ने पहले ही बजट में ली है। असल में केंद्र के समान ही राज्य कर्मचारियों को डीए दिया जाता है।

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों ने कर दिया महाहड़ताल का ऐलान

यह भी पढ़ें - 7th Pay Commission : 7वां वेतन आयोग लागू होने के बाद अब इस बात को लेकर राज्य कर्मचारियों में दिखी नाराजगी

इस बार इन्हें 2% बढ़ोतरी के साथ 9% डीए दिया जाएगा। पिछले साल 2017 में 10 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मचारियों को बोनस देने की फाइल मंजूर कर ली थी। अराजपत्रित कर्मचारियों को 30 दिन का तदर्थ बोनस दिया गया था। बोनस कि अधिकतम धनराशि ₹6908 निर्धारित की गई थी। बोनस देने पर खजाने पर करीब 967 करोड़ रुपए का बोझ पड़ा था।

यह भी पढ़ें - योगी सरकार के 100 दिन को उनके ही कर्मचारियों ने दी खुली चुनौती, किया बड़ा ऐलान

यह भी पढ़ें - शिक्षक दिवस पर सरकार ने अध्यापकों को दिया 7th pay के तहत वेतन वृद्धि का तोहफा