13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निजी स्कूल की प्रिंसिपल ने छात्र को हॉकी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

निजी स्कूल की प्रिंसिपल ने छात्र को हॉकी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

2 min read
Google source verification
hh

निजी स्कूल की प्रिंसिपल ने छात्र को हॉकी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

लखनऊ. राजधानी स्थित रजत डिग्री कालेज में एक छात्र को प्रिंसिपल ने हॉकी से पीटा। प्रिसिंपल द्वारा पीटने का ये वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल छात्र की लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद प्रिंसिपल ने ये कदम उठाया। सूत्रों के मुताबिक जिस छात्र को प्रिंसिपल ने पीटा है उसकी दबंगई की शिकायते काफी दिनों से आ रही थीं। छात्र आये दिन कॉलेज में दबंगई करता था और विरोध करने पर मारपीट पर भी उतारू हो जाता था। कॉलेज के चेयरमैन आरजे सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी छात्र कई लड़कियों से छेड़छाड़ कर चुका है। इसकी शिकायत लड़कियों ने प्रिंसिपल से की तो छात्र और उसके अभिभावकों को बुलाकर समझाया गया। लेकिन छात्र के अभिभावकों से पता चला कि वह उनकी बात भी नहीं मानता है और गुंडई करता है।

यहां देखें वीडियो-

कुछ छात्रों ने बताया कि आरोपी छात्र इससे पहले क्लास में मारपीट कर चुका है इसका सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। इतना ही नहीं आरोपी छात्र विनीत ने एक छात्र को गालियां देते हुए उसे पीटने की धमकी दी। इसका ऑडियो रिकार्डिंग भी मौजूद है। जब कई लड़कियों ने छेड़छाड़ से परेशान होकर कॉलेज छोड़ने की बात कही तो प्रिंसिपल ने छात्र को डराने के लिए थप्पड़ और हॉकी से पीटा। हालांकि इस घटना का क्लास में बैठे किसी छात्र ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि कॉलेज प्रशासन छात्र के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा।


बता दें कि ये कॉलेज फैजाबाद रोड पर स्थित है। ये छात्र बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ता है। आरोप है कि छात्र आये दिन क्लास की लड़कियों से अभद्रता करता था। कॉलेज में लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी विनीत की गुंडई कैद है। वह छात्रों को गिरा गिराकर पीटता दिखाई दे रहा है। कुछ छात्राओं ने इसकी शिकायत जब प्रिंसिपल से की तो प्रिंसिपल ने छात्र और उसके पेरेंट्स को शक्तिनगर स्थित कॉलेज की मुख्य शाखा में बुलाया।