29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात से पलायन के मुद्दे पर तेजस्वी यादव का सीएम योगी पर हमला, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

लालू यादव के बेटे तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सत्ता भोगी बताते हुए तीखा तंज कसा है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Oct 09, 2018

tejswi yadav targets yogi adityanath

गुजरात पलायन के मुद्दे पर तेजस्वी यादव का सीएम योगी पर हमला, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

लखनऊ. गुजरात से यूपी-बिहार के लोगों के पलायन पर राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखे शब्दबाण छोड़े हैं। लालू यादव के बेटे तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सत्ता भोगी बताते हुए तीखा तंज कसा है।

गुजरात में गैर-गुजरातियों पर हो रहे हमलों पर तेजस्वी यादव ने योगी आदित्यनाथ को उनके पूर्व नाम अजय सिंह बिष्ट के रूप में संबोधित करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सत्ता भोगी अजय सिंह बिष्ट को बंदरों को खेल-खिलाने से फुर्सत होगी, तब न कुछ बोलेंगे। बताइये, कह रहे हैं कोई घटना ही नहीं हुई। संत-महात्मा और साधु नहीं तो कम से कम इंसानों की तरह ही जवाब दिया करें।

यह भी पढ़ें : गुजरात की आग ने यूपी की राजनीति में मचाया भूचाल, बीजेपी के सामने बड़ा संकट

तेजस्वी यादव ने दूसरे ट्वीट में कहा है कि गुजरात के लम्पट भाजपाई बिहार और यूपी के लोगों के साथ गुंडागर्दी कर उन्हें गुजरात से भगा रहे हैं। हैरानी होती है कि गुजरात, यूपी, बिहार और केंद्र सहित सभी जगह बीजेपी की सरकार है। क्या बिहार और यूपी की सरकारें गुजरात के गुंडों के अत्याचार पर रोक नहीं लगवा सकती?

सीएम योगी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात
गुजरात में उत्तर प्रदेश के लोगों पर बढ़ते हमलों पर सीएम योगी ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से फोन पर बात की और मामले की गंभीरता को देखते हुए ठोस कदम उठाये जाने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर पोस्ट में लिखा है कि आज गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से गुजरात के घटनाक्रम पर फोन से वार्ता हुई है। उन्होंने अवगत कराया गया है कि पिछले तीन दिनों में कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं हुई है। गुजरात सरकार द्वारा हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है और गुजरात में सभी का सम्मान है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि गुजरात एक शांतिप्रिय प्रदेश है। सभी लोग स्थानीय प्रशासन में विश्वास रखें और अपना सहयोग दें। हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

यह भी पढ़ें : गुजरात में यूपी के लोगों पर हमले का मामला, योगी ने गुजरात के सीएम से की बात