यूपी चुनाव 2022 में भाजपा ने बहुमत से जीत दर्ज कर योगी कैबिनेट 2.0 का गठन किया। योगी कैबिनेट 2.0 में कुल 52 मंत्रियों ने शपथ ली। पर राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा आजकल आम हो रही है कि, जिन उम्मीदवारों ने रिकॉर्ड वोटों से जीत कर भाजपा का मान बढ़ाया है, उन विधायकों का योगी कैबिनेट 2.0 में दूर—दूर कहीं कोई नाम नहीं लिया गया। कैबिनेट बनने से पहले इन पांच में से कुछ का मंत्री बनाना तय था। पर आखिर मंत्री क्यों नहीं बनाया गया यह सवाल इस वक्त चर्चाओं में है। ये पांच नाम जिन्होंने रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल की है, उनमें सुनील शर्मा, पंकज सिंह, तेजपाल सिंह नागर, अमित अग्रवाल और पुरुषोत्तम खंडेलवाल शामिल हैं। चुनाव में रिकॉर्ड मार्जिन से जीत दर्ज करने वाले टॉप-5 विधायकों को बारे में जानें।