लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 17 पीसीएस अफसरों के आज तबादले हुए हैं। वर्तमान में मुरादाबाद में एसडीएम के पद पर तैनात माया शंकर यादव को लखीमपुर खीरी में एसडीएम बनाया गया है। गजेंद्र कुमार को रामपुर के एसडीएम पद से हटाकर गोरखपुर जनपद इसी पद पर भेजा गया है। एसडीएम अमरोहा संजीव कुमार यादव का तबादला देवरिया जनपद के लिए किया गया है। जिन अफसरों के तबादले हुए हैं, उनमे से कई ऐसे हैं जो लम्बे समय से एक ही जगह पर जमे हुए थे।