बीजेपी विधायक के डर से पीड़िता परिवार गांव नहीं लौटना चाहता है। पूरे परिवार को उन्नाव के होटल में रखा गया है। हालांकि, यह कदम उनकी सुरक्षा को ध्यान में रख कर लिया गया है लेकिन पीड़िता के परिवार का कहना है कि उन्हें एक कमरे में नजरबंद कर दिया गया है। पीने के लिए पानी मांगो, तो खुद भर के आओ जवाब मिलता है। इसके बाद पानी भरने जाओ भी, तो पानी आता नहीं है। कमरे में बिजली भी नहीं है।