8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Board Exam 2022: : 10वीं और 12वीं कक्षा के प्रवेश पत्र मिलने की डेट का ऐलान, स्कूल से इस तारीख को लें एडमिट कार्ड

UP Board Exam 2022 यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। इंतजार खत्म। होली से पहले छात्रों को प्रवेश पत्र मिलेंगे। जीहां, यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा के परीक्षार्थिओं का एडमिट कार्ड 15-16 मार्च से दिए जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 14 Mar 2022, 10:44 PM IST

UP Board Result 2022: इंतजार खत्म, इस माह आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट, जानें डेट

UP Board Result 2022: इंतजार खत्म, इस माह आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट, जानें डेट

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। इंतजार खत्म। होली से पहले छात्रों को प्रवेश पत्र मिलेंगे। जीहां, यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा के परीक्षार्थिओं का एडमिट कार्ड 15-16 मार्च से दिए जाएंगे। अभी कुछ दिन पहले ही हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा तारीखों को ऐलान किया गया था। जिसके तहत हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से 12 अप्रैल तक होंगी। 10वीं और 12वीं की परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी।

प्रवेशपत्र 17 मार्च से मिलेंगे

यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि, आफलाइन प्रवेश पत्र भेजने के बाद आनलाइन प्रवेश पत्र जारी किए जाने के संबंध में भी निर्देश जारी किए हैं। 17 मार्च से परीक्षार्थियों को विद्यालयों से प्रवेशपत्र दिए जाएंगे। क्षेत्रीय कार्यालयों से आफलाइन प्रवेश पत्र जिलों में भेजे जा रहा हैं। प्रवेशपत्र के संबंध में व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षकों को दिए गए हैं, ताकि परीक्षार्थियों को समय से प्रवेश पत्र प्राप्त हो सके।

यह भी पढ़ें : यूपी के परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म, सीबीएसई ने कक्षा 10 और 12 के लिए टर्म-2 की डेटशीट जारी की

प्रत्येक पृष्ठ पर लिखना होगा रोल नम्बर

माध्यमिक शिक्षा निदेशक और यूपी बोर्ड के सभापति विनय कुमार पांडेय ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया है कि बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना रोल नंबर उत्तरपुस्तिका का क्रमांक अनिवार्य रूप से अंकित करे।

यह भी पढ़ें :UP Board Exam 2022 : पुरानी कॉपी से कराई जाएगी यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षाएं

यूपी बोर्ड सचिव का सीएमओ को लेटर

यूपी बोर्ड सचिव ने शिक्षकों की छुट्टी के सम्बंध में इस बार सभी जिलों के सीएमओ को एक लेटर लिखा है। जिसमें यह निर्देश दिया गया है कि, बोर्ड परीक्षाओं में अक्सर तमाम प्रधानाचार्य, केंद्र व्यवस्थापक और शिक्षक परीक्षा में निरीक्षक का कार्य करने से बचना चाहते हैं। और मेडिकल लगा देते हैं। यूपी बोर्ड सचिव ने कहा कि, यूपी बोर्ड परीक्षाएं आवश्यक और समय पर करना प्राथमिकता है। इसलिए सभी जिलों के सीएमओ को 10 मार्च को लेटर भेजा गया है कि, किसी भी शिक्षक को मेडिकल छुट्टी देने से पहले उसकी जांच सुनिश्चित की जाए।

परीक्षार्थियों की संख्या

हाईस्कूल में पंजीकृत छात्र-छात्राएं - 27,81,654

इंटरमीडिएट में पंजीकृत छात्र-छात्राएं - 24,1,035

परीक्षा केंद्र की संख्या - 8373