UP Board Result 2022. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद(UPMSP) द्वारा जल्द ही कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया जाएगा। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार करीब 47 लाख छात्र- छात्राएं शामिल हुए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद(UPMSP) के अधिकारियों के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम(UP Board) जून 2022 के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। इस बार बारहवीं के छात्रों के परिणाम जारी करने के तरीके में बदलाव किया जा रहा है। रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट के साथ साथ छात्र व छात्राओं के मेल(Mail) पर भी भेजे जाएंगे। जिसके चलते छात्र आसानी से अपने मेल पर भी बोर्ड का रिजल्ट देख सकेंगे।