3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Corona Curfew : यूपी में फिर बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, अब 10 मई सुबह 7 बजे तक कड़ी पाबंदियां, इन्हें मिलेगी छूट

UP Corona Curfew : मुख्यमंत्री ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 5 May 2021, 1:14 PM IST

UP Corona Curfew

पंचायत चुनाव के बाद कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने सरकार ने यह कदम उठाया है

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UP Corona Curfew : उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू अब 10 मई यानी सोमवार सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान पहले की तरह ही आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। शेष पाबंदियां पूर्ववत लागू रहेंगी। अनावश्यक घूमने वालों और कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सरकार ने कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। पंचायत चुनाव के बाद कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने सरकार ने यह कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है।

उत्तर प्रदेश में किस्तों में कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में यूपी में पहली बार 11 अप्रैल को एक दिन (रविवार) का कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था। फिर इसे बढ़ाकर दो दिन (शनिवार+रविवार) कर दिया गया। फिर इसे तीन दिन (शनिवार+रविवार+सोमवार) कर दिया गया। हाल ही में इसे दो दिन (शनिवार+रविवार+सोमवार+मंगलवार+बुधवार) और बढ़ाया गया था। अब इसे पूरे हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया। यूपी में सोमवार सुबह 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा।

इन्हें ई-पास की जरूरत नहीं
- औद्योगिक गतिविधियां
- मेडिकल/आवश्यक सेवाओं तथा वस्तुओं की आपूर्ति व आवश्यक वस्तुओं का परिवहन
- मेडिकल, स्वास्थ्य और औद्योगिक इकाइयों में उपस्थिति तथा उद्योगों संबंधी कार्यों
- ई-कॉमर्श ऑपरेशन्स
- आपात चिकित्सास्थिति वाले व्यक्ति
- दूर संचार सेवायें, डाक सेवा, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा इंटरनेट सेवा से जुड़े व्यक्ति

यह भी पढ़ें : कोरोना कर्फ्यू में ई-पास बेहद जरूरी, गाइडलाइन जारी, जानें कैसे करें आवेदन

यूपी में कोरोना केस
मंगलवार को 24 घंटों में यूपी में कुल 25858 नए मामले आए थे वहीं, राजधानी लखनऊ में 2407 नए मरीज मिले थे। मंगलवार का नये मरीजों की कम होती संख्या का आंकड़ा थोड़ी राहत देने वाला है। इस दौरान कुल 38,683 मरीज डिस्चार्ज हुए। हालांकि, इस दौरान मौतों का आंकड़ा बढ़कर 352 पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : सीएम योगी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, कहा- चार दिन बचे हैं जो करना है कर लो

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश