3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी कोरोनाः केवल एक हफ्ते में 28971 हुए संक्रमित, आज आए 6,023 मामले, 40 की मौत

मंगलवार के बाद बुधवार को भी उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर जारी रहा। एक दिन में 1,86,948 सैंपल की जांच में 6,023 लोग संक्रमित पाए गए। 40 की मौत हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 7 Apr 2021, 7:43 PM IST

coronavirus22.jpg

Corona

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.

लखनऊ. मंगलवार के बाद बुधवार को भी उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर जारी रहा। एक दिन में 1,86,948 सैंपल की जांच में 6,023 लोग संक्रमित पाए गए। 40 की मौत हुई है। लखनऊ (lucknow covid news) में ही सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। यहां (lucknow latest news) 1333 मामले सामने आए हैं। वर्तमान में लखनऊ में 7,981 कोरोना एक्टिव केस (coronavirus lucknow) हैं। इसके साथ ही यूपी में कुल एक्टिव केस (Corona active cases) की संख्या 31,987 पहुंच गई है। केवल अप्रैल के पहले सप्ताह में 28,971 लोग संक्रमित हुए हैं। प्रदेश में अबतक 8,964 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसे देखते हुए पहले से ही सभी स्कूलों को 11 अप्रैल तक के बंद (Lucknow School Closed) रहने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- कोविड टेस्टिंग के बाद अब कोरोना वैक्सीनेशन में भी उत्तर प्रदेश ने बनाया रिकॉर्ड

केजीएमयू में कोरोना विस्फोट-
यूपी में सबसे ज्यादा प्रभावित जिला लखनऊ (corona news in lucknow) के केजीएमयू में कोरोना का विस्फोट हुआ है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. विपिन पुरी व चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिमांशु की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनसे साथ संस्थान के 40 अन्य डॉक्टरों भी संक्रमित मिले। इनमें सर्जरी विभाग में 20 डॉक्टर शामिल हैं। वहीं यूरोलॉजी विभाग के नौ, क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के तीन डॉक्टर संक्रमित मिले।

ये भी पढ़ें- अब मिले कोरोना मरीज तो 60 मकानों का इलाका रहेगा 14 दिनों तक सील, प्रवेश के लिए लगेगा टोकन, देखें सभी नए नियम

इसके अलावा अन्य चिकित्सक स्टाफ के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। खास बात है कि यह सभी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ ले चुके थे। ज्यादातर ने दूसरी डोज 25 मार्च को ली थी। बुधवार को प्रयागराज के विख्यात फिजिशियन डॉ. मिलन मुखर्जी का भी कोरोना से निधन हो गया। वह लखनऊ के सरदार पटेल संस्‍थान में इलाज करा रहे थे। वह प्रयागराज सहित आसपास के जिलों में भी काफी प्रसिद्ध थे। प्रयाग संगीत समिति के अध्‍यक्ष भी रहे।