1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौलाना का ओवैसी को खुला खत- ‘मुस्लिम वोट बंट जाएंगे, आप उम्मीदवार मत उतारिये’

यूपी चुनाव से पहले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खलील-उर-रहमान सज्जाद नोमानी ने ओवैसी को खुला खत लिखते हुए वोट के लिए उम्मीदवार न उतारने की बात कही है। खत में ओवैसी से अपील की गई है कि उनकी पार्टी एआईएमआईएम उत्तर प्रदेश में वोट बांटने के लिए उम्मीदवारी न उतारें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 18 Jan 2022, 3:27 PM IST

UP Election Maulana Sajjad Nomani Letter to Owaisi

UP Election Maulana Sajjad Nomani Letter to Owaisi

लखनऊ. यूपी चुनाव से पहले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खलील-उर-रहमान सज्जाद नोमानी ने ओवैसी को खुला खत लिखते हुए वोट के लिए उम्मीदवार न उतारने की बात कही है। खत में ओवैसी से अपील की गई है कि उनकी पार्टी एआईएमआईएम उत्तर प्रदेश में वोट बांटने के लिए उम्मीदवार न उतारें। ओवैसी की पार्टी उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। ओवैसी ने रविवार को पहली और सोमवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। अब तक कुल 17 प्रत्याशियों की सूची जारी हुई है। उधर, पार्टी की लोकप्रियता को देखते हुए कहा जा रहा है कि मुस्लिम वोट बंट सकता है, जिससे सांप्रदायिक ताकतों को फायदा हो सकता है। मौलाना ने ओवैसी से अधिक दमनकारी और सांप्रदायिक लोगों के खिलाफ वोटों को बांटने से रोकने के लिए कहा है।

मौलाना ने पत्र में लिखा है, ''मेरी राय में आपको अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल केवल उन्हीं सीटों पर करना चाहिए जहां जीत निश्चित है, और बाकी सीटों पर आप खुद गठबंधन के लिए अपील करें।''

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: एआईएमआईएम ने घोषित किए 8 और प्रत्याशियों के नाम, जानें दूसरी लिस्ट में किसे कहां से मिला टिकट

यह भी पढ़ें: रेप दोषी कुलदीप सिंह सेंगर के करीबी हैं बसपा उम्मीदवार', पीड़िता की मां ने की मायावती से उम्मीदवारी रद्द करने की अपील

गौरतलब है कि एआईएमआईएम ने बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता को प्रयागराज के शहर पश्चिमी सीट से उम्मीदवार उतारा है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अफसर महमूद ने उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की है। अतीक अहमद प्रयागराज पश्चिम सीट से लगातार पांच बार विधानसभा के सदस्य चुने गए। 2004 में वह सपा के टिकट पर फूलपुर से सांसद बने, तो उन्होंने ये सीट अपने भाई खालिद अजीम को दे दी। उनके भाई 2004 के उपचुनाव में बसपा के राजू पाल से हार गए थे। जिसके बाद राजू पाल की हत्या हो गई। इस मामले में अतीक और उनके भाई दोनों मुख्य आरोपी हैं।