
फोटो सोर्स : Patrika : अब तक 8.39 लाख से ज्यादा किसान हो चुके हैं जागरूक, वैज्ञानिकों की टीम कर रही है किसानों का मार्गदर्शन
UP Farmers Update: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए एक नई क्रांति का द्वार खुल रहा है। 'विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025' के माध्यम से राज्य सरकार ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, नवीनतम उपकरणों और समावेशी सरकारी योजनाओं से जोड़ने की व्यापक पहल शुरू की है। इस अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 29 मई को किया था। यह कार्यक्रम 12 जून 2025 तक जारी रहेगा। इस दौरान पूरे प्रदेश के 10,125 स्थानों पर किसान-वैज्ञानिक संवाद, प्रशिक्षण और मिनी किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
राज्य कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के अनुसार यह अभियान न केवल किसानों को तकनीकी रूप से समृद्ध बना रहा है, बल्कि कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के नए आयाम भी स्थापित कर रहा है। अब तक 4,959 कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं, जिनमें 8,39,617 किसानों ने भागीदारी की है। 550 से अधिक वैज्ञानिकों ने इन कार्यक्रमों में भाग लेकर किसानों को तकनीकी जानकारी दी है।
इस अभियान की खासियत यह है कि इसमें केवल विभागीय अधिकारी ही नहीं, बल्कि खुद केंद्रीय कृषि मंत्री और राज्य के मंत्रीगण भी सीधे किसानों से संवाद कर रहे हैं।
राज्य के कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, कृषि विश्वविद्यालय और राज्य सरकार के विभिन्न विभाग इस अभियान के तहत किसानों को नई-नई कृषि पद्धतियों से परिचित करा रहे हैं।
इनमें दलहन, तिल, मूंगफली और मिलेट्स (श्रीअन्न) के मिनीकिट्स शामिल हैं।किसानों को ये मिनीकिट्स मुफ्त में दिए जा रहे हैं ताकि वे नई किस्मों की बुवाई कर सकें।इससे किसानों को लागत में बचत होगी और उत्पादकता बढ़ेगी।
इस निवेश के माध्यम से सरकार सुनिश्चित कर रही है कि प्रदेश में खरीफ फसलों की बुवाई समय से हो और किसानों को उपज का अच्छा लाभ मिले।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि "योगी सरकार का लक्ष्य प्रदेश के किसानों को विश्वस्तरीय तकनीकों से लैस करना है। 'एक देश, एक कृषि और एक टीम' की भावना के साथ हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई किसान तकनीकी जानकारी से वंचित न रहे।"
प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों में किसानों का उत्साह देखते ही बनता है। बहराइच, देवरिया, मेरठ, हापुड़, लखनऊ, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, वाराणसी, झांसी जैसे जिलों में बड़ी संख्या में किसान कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
6 Jun 2025, 5:11 PM IST
Published on:
6 Jun 2025, 5:11 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश




