लखनऊ. उत्तर प्रदेश में नई परियोजनाओं की कड़ी के बीच, लखनऊ पिछले एक दशक में विकास की सीढ़ी में एक कदम ऊपर बढ़ा है। पार्कों, स्टेडियमों और बड़े खेल परिसरों के स्थापित होने के बाद अब शहर के गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज (Guru Gobind Singh sports college) कैंपस में एक इनडोर साइकिल ट्रैक (Indoor Cycle Track) (वेलोड्रोम) बनने जा रहा है। यह साइकिल ट्रैक अरीना, उत्तर प्रदेश राज्य में अपनी तरह का पहला अरीना होगा, जिसमें सभी अंतर्राष्ट्रीय सुविधाएं होंगी। इससे प्रदेश में बड़ी संख्या में प्रोफेशनल्स व साइकिलिंग के शौकीनों को फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य और फिटनेस के जुड़े लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। हाल की कैबिनेट बैठक में इस परियोजना को मंजूरी देते हुए सरकार ने 159 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है। उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक आरपी सिंह ने बताया कि राज्य में एक भी ऐसा साइकिलिंग ट्रैक नहीं है, जहां एथलीट अभ्यास कर सकें। इस नई सुविधा की शुरुआत से लखनऊ और यूपी के विभिन्न क्षेत्रों के एथलीटों और खेल प्रेमियों को कई तरह से फायदा होगा।