लखनऊ. यूपी सरकार (UP Government) ने नगर निकायों (Nagar Nikay) में कई पद खत्म करने व पदों को सीमित करने की तैयारी कर ली है। यह वह पद हैं, जिनपर अधिकतर कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं व ऐसे पद हैं जिनपर एक भी कर्मचारी तैनात नहीं है। साथ ही इन पदों की जरूरत समाप्त हो चुकी है। इसके तहत सभी नगर निगम, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों से केन्द्रीयत, अकेन्द्रीयत संविदा, आउटसोर्सिंग व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के भरे पदों का विवरण मांगा गया है। जिसपर मानक समिति विचार करने के बाद अपनी संस्तुति सरकार को सौपेगी। पूर्व मुख्य सचिव अतुल गुप्ता की अध्यक्षतामें मानक समिति का गठन किया गया है। यह समिति नगर निकायों में गैरजरूरी पदों को समाप्त करेगी व जरूरत के अनुसार ही पद तैयार करने को लेकर सरकार को सुझाव देगी। समिति पदों की संख्या न्यूनतम करने की कोशिश करेगी।