2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Lekhpal Result 2022: इस दिन जारी होगा लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

UP Lekhpal Result 2022 Date: यूपी लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसके अनुसार रिजल्ट अगले सप्ताह जारी किया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 9 Oct 2022, 5:04 PM IST

up_lekhpal_result_2022_result_of_lekhpal_recruitment_main_exam_will_be_released_on_this_day.jpg

UP Lekhpal Result 2022 Result of Lekhpal recruitment main exam will be released on this day

यूपी लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा (UP Lekhpal Mains Exam Result 2022) दे चुके अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC) जल्द ही मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी उसे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर देख सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ऐसी संभावना है कि रिजल्ट अगले सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा। जिसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि अभी तक इससे संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

रिजल्ट आने में देरी क्यों?

खबरों के मुताबिक, यूपी लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा की कॉपियों की चेकिंग इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी में की गई हैं। समय-समय पर खुद सीएम ने परीक्षा से जुड़ी जानकारियों का जायजा लिया है। जिससे रिजल्ट में किसी भी तरह की धांधलेबाजी नहीं हो सके। यही कारण है कि रिजल्ट आने में देरी हो रही है।

यह भी पढ़े - UPSSSC Moharir Recruitment 2022: 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका

अभ्यर्थी ऐसे चेक करें परिणाम

1. सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर जाकर UP Lekhpal Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
3. यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
4. क्वालीफाइड उम्मीदवारों की लिस्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
5. सर्च बॉक्स में अपना नाम या पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
6. यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है, तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

इस दिन आयोजित हुई थी परीक्षा

इस बार लेखपाल की मुख्य परीक्षा 31 अगस्त 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में उन्हीं अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिन्हें पीईटी की परीक्षा पास की थी। परीक्षा के अगले दिन ही 1 सितंबर को प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई थी। जबकि आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 5 दिन का समय दिया गया था।

यह भी पढ़े - UPPCL Recruitment 2022: ITI पास के लिए बिजली विभाग ने खोला नौकरी का पिटारा

12 जिलों में निर्धारित थी परीक्षा

बता दें कि लेखपाल की मुख्य परीक्षा के लिए यूपी के 12 जिलों को निर्धारित किया गया था, जिनमें आगरा, अलीगढ़, बरेली, लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, झांसी, गोरखपुर, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी शामिल थे। इन सभी जिलों में परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की गई थी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश