2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPSSSC Moharir Recruitment 2022: 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, जानें पूरी डिटेल

UPSSSC moharir Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय में मोहर्रिर के 92 पदों पर भर्ती के लिए 29 अक्टूबर से आवेदन मांगे है। आवेदन ऑनलाइन होंगे जिसकी अंतिम तिथि 18 नवंबर और संशोधन की अंतिम तिथि 25 नवंबर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 5 Oct 2022, 4:31 PM IST

upsssc_recruitment_2022_government_job_opportunity_for_12th_pass_youth.png

UPSSSC Recruitment 2022 Government job opportunity for 12th pass youth

सरकारी नौकरी की तलाश में भटक रहे 12वीं पास युवाओं के लिए उप्र सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने बड़ी खुशखबरी दी है। UPSSSC ने निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय में मोहर्रिर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके मुताबिक, इस भर्ती के जरिए कुल 92 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यदि आप 12वीं पास और योग्य उम्मीदवार हैं तो अधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि 29 अक्टूबर से मोहर्रिर के पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 18 नवंबर और संशोधन की अंतिम तिथि 25 नवंबर है।

ऑनलाइन माध्यम से ही करें आवेदन

UPSSSC आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने हाल ही में मोहर्रिर के पदों के लिए आवेदन लेने संबंधी कार्यक्रम जारी करते हुए कहा कि योग्य व इच्छुक उम्मीदवार सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन करें। आवेदन के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2021 (UPSSSC PET) में शामिल होने वाले उम्मीदवार ही पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि अनारक्षित वर्ग में 41, एससी 19, एसटी दो, ओबीसी 21, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए नौ सीटें आरक्षित हैं।

यह भी पढ़े - ITI पास के लिए बिजली विभाग ने खोला नौकरी का पिटारा, जल्दी करें आवदेन

उम्मीदावरों की आयु 18 से 40 वर्ष

UPSSSC की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास भर्ती परीक्षा के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इसके अलावा आवेदन करने वाले उम्मीदावरों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों के आयु की गणना 1 जुलाई 2022 के अनुसार की जाएगी जबकि आरक्षित वर्ग के लोगों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

उम्मीदावर इस तरह से करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा। यहां होमपेज पर करियर सेक्शन के लिंक पर क्लिक करें। फिर अगले पेज पर UPSSSC Uttar Pradesh Moharir Recruitment 2022 Online Form के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरी करें। अब आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

यह भी पढ़े - खुशखबरी: यूपी में लेक्चरर और असिस्टेंट टीचर्स पदों पर भर्ती जल्द, इस दिन से करें आवेदन

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश