लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का सोमवार को आखिरी दिन था। सभी पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम का खुलासा हो गया। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर जो सस्पेंस था आज वो खत्म हो गया। आजमगढ़ से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं। तो रामपुर से तंजीम फातिमा नहीं आजम खान के बेहद करीबी आसिम रजा ने पर्चा भरा है। उधर कांग्रेस ने उपचुनाव न लड़ने का ऐलान कर सबको चौंका दिया। इस पर सफाई देते हुए कांग्रेस ने कहाकि, हाल के विधानसभा परिणामों को देखते हुए, 2024 के लोकसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने के लिए पुनर्निर्माण सबसे पहले महत्वपूर्ण है। अब इन दोनों उपचुनाव पर सबकी नजर रहेगी। बसपा रामपुर से उपचुनाव नहीं लड़ रही है पर आजमगढ़ में अपना मजबूत प्रत्याशी खड़ा किया है।