8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Uttar Pradesh Monsoon Update 2024: राजधानी लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज

Uttar Pradesh Monsoon Update 2024: भीषण गर्मी के बीच राजधानी लखनऊ में बारिश, जिससे लोगों को मिली राहत, रात से हो रही झमाझम बारिश ने उमस से दिलाया छुटकारा। आइये जानते है आज के मौसम का हाल ...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 29 Jun 2024, 9:45 AM IST

Uttar Pradesh Monsoon Update 2024

Uttar Pradesh Monsoon 2024: भीषण गर्मी और उमस के बीच राजधानी लखनऊ में बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली है। हल्की हवाओं के साथ तेजी से हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है।

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में लखनऊ सहित कई जनपदों में सतही हवा के साथ मध्यम आंधी और बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने असुरक्षित भवनों और पेड़ों के संपर्क में आने से बचने की सलाह दी है।

जनपदवासियों के लिए अपील

मौसम विभाग ने जनपद वासियों से अपील की है कि वे अपने घरों में रहें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। बारिश और आंधी के बीच बाहर न निकलें और सावधानी बरतें।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट (Monsoon in Uttar Pradesh)

देवरिया, गोरखपुर, बरेली, पीलीभीत, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy rain alert in Uttar Pradesh MonsoonUpdate 2024)जारी किया गया है।

बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, देवरिया, हरदोई, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, महोबा, झांसी, ललितपुर, फतेहपुर, आजमगढ़, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर और महाराजगंज में बादल गरजने और बिजली गिरने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: Heavy Rain: 29,30 जून को भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया नया एलर्ट

आंधी चलने की संभावना

मऊ, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर और आसपास के इलाकों में आंधी चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: आईएमडी ने इन दो जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली और धुआंधार बारिश की चेतावनी

29 और 30 का मौसम का हाल (Uttar Pradesh Monsoon Update 2024)

 29 जून को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस, 30 जून को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 29 जून तक ज्यादातर जगहों पर बादल छाए रहेंगे और बारिश और गरज-चमक की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।