उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सिपाहियों के 2,11,996 पद निर्धारित हैं, जबकि वर्तमान में 1,21,493 सिपाही ही मौजूद हैं। हेड कांस्टेबल के 60 हजार पद निर्धारित हैं, जबिक वर्तमान में 25,929 ही तैनात हैं। वहीं 40 हजार दरोगा के निर्धारित पद पर 20,250 पोस्ट हैं। जबकि इंस्पेक्टर के 5 हजार निर्धारित पद पर 2,431 वर्तमान में तैनात है।