किराए पर कमरा लेकर रहता है सिपाही
युवती ने बताया कि थाना एत्माउद्दौला में तैनात सिपाही थाने के ठीक सामने किराए पर कमरा लेकर रहता है। कई साल से उसके प्रेम संबंध एक चल रहे थे। पिछले दिनों सिपाही ने शादी तय कर ली। जब इसकी भनक युवती को लगी, तो सिपाही के घर पहुंच गई और वहां जमकर हंगामा करने लगी। सिपाही युवती से शादी करने के लिए तैयार नहीं था। सिपाही थाना पहुंच गया। यहां युवती के घरवाले भी वहां पहुंच गए। युवती ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाए कि सिपाही ने शादी का वादा किया था कि उसके साथ शादी करेगा। उसके साथ शोषण कर रहा था। लेकिन, अब किसी और से शादी कर रहा है। थाने पर पंचायत भी हुई। लेकिन, कोई नतीजा नहीं निकला और युवती उच्च अधिकारियों से शिकायत की बात बोलकर वहां से चली गई। सिपाही युवती से शादी करने के लिए तैयार नहीं है।