लखनऊ. रविवार सुबह यूपी विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के छोटे बेटे अभिजीत की हुई मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ। अभिजीत का परिवार पूरी कोशिश में था कि अपने बेटे की मौत को सामान्य दिखाए, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने उनकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट में यह साफ हुआ है कि अभिजीत की मौत कोई आम मौत नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई है।