लखनऊ और इसके आसपास के इलाकों में शनिवार को बादल छाए रहे। रविवार, 8 दिसंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। तराई के जिलों में 9 दिसंबर की सुबह तक घना कोहरा छाने का अनुमान है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी प्रभावित होगी, जिससे यात्रा और अन्य कार्यों में दिक्कतें आ सकती हैं।