सूरज देखने को तरसे लोग-
सुबह-सुबह जब लोग जागकर उठे, तो राजधानी लखनऊ घने कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई। दोपहर तक यह सिलसिला जारी रहा। लोग सूरज के दर्शन को तरस गए। धूप निकली तो जरूर, लेकिन कुछ ही मिनटों में सिमट भी गई। जिससे सर्द हवाएं एक बार फिर लोगों को कांटे की तरह चुभने लगीं। वैसे जनवरी माह में मौसम में खूब उतार-चढ़ाव देखने को मिला। साल की शुरुआत में राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री दर्ज किया गया, तो वहीं सात जनवरी का दिन पिछले 12 वर्षों में सबसे गर्म रहा। उस दिन अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड ने वापसी होते दर नहीं की। 15-20 जनवरी के बीच लखनऊ व आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 20-22 डिग्री तक दर्ज किया गया, तो न्यूनतम तापमान 10 के करीब रहा।