UP Winter Assembly Session: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आगामी 16 दिसंबर से शुरू होने की संभावना है। सत्र के दौरान बहराइच के दंगे, संभल में हुई हिंसा, और झांसी मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा होगी। सत्र का संभावित शेड्यूल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 दिसंबर के दौरे और 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के बीच तय किया गया है। सत्र के दौरान सरकार अनुपूरक बजट पेश कर सकती है और विभिन्न अध्यादेशों पर चर्चा होगी।