3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarkari Naukri : कोरोना महामारी की वजह से स्थगित हुईं ये भर्ती परीक्षाएं, जानें- कब होगा नई तिथियों का एलान

Sarkari Naukri Exam postponed due to Corona Pandemic- अब अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरियों का इंतजार और बढ़ गया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 21 Apr 2021, 4:30 PM IST

Sarkari Naukri Exam postponed

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. Sarkari Naukri Exam postponed due to Corona Pandemic. कोरोना महामारी की भयावह स्थिति को देखते हुए कई भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। इनमें कुछ में इंटरव्यू राउंड शेष था तो किसी में लिखित परीक्षा। इसके चलते अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरियों का इंतजार और बढ़ गया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 20 अप्रैल से 15 जून तक प्रस्तावित विभिन्न परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। कर्मचारी चयन आयोग ने भी संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा 2020 की टियर 1 की बची हुई परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने प्राचार्य के 290 पदों के लिए होने वाले साक्षात्कार को स्थगित कर दिया गया है। इन परीक्षाओं की नई तिथियां विभाग द्वारा अपेडट की जाएंगी।

UPHESC: सिर्फ इंटरव्यू और मिल जाती सरकारी नौकरी
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) द्वारा प्राचार्य के 290 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही थी। अब सिर्फ इंटरव्यू राउंड बचा था, जो 3 से 13 मई के बीच आयोजित होने वाले थे। इन्हें रोक दिया गया है। यूपीएचईएससी की सचिव वंदना त्रिपाठी ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए साक्षात्कार रोके गये हैं। इतना ही नहीं, आयोग ने 26 से 30 अप्रैल और 3 से 11 मई को होने वाले सत्यापन को भी रोक दिया है।

यह भी पढ़ें : अनिश्चितकाल के ये 10 ट्रेनें निरस्त, कोरोना खौफ के चलते इंडियन रेलवे ने लिया बड़ा फैसला

UPSC : कई परीक्षाएं स्थगित
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने प्रस्तावित विभिन्न परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2020 के व्यक्तित्व परीक्षण चरण (इंटरव्यू राउंड) 20 अप्रैल से 23 अप्रैल तक और सिविल सेवा परीक्षा 2020 के व्यक्तित्व परीक्षण चरण (इंटरव्यू राउंड) 26 अप्रैल से 18 जून तक प्रस्तावित था। इसके अलावा 9 मई 2021 को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ईओ/एओ पदों पर भर्ती के लिखित परीक्षा होनी थी। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अब इन परीक्षाओं के लिए नई तिथियों की घोषणा परीक्षा से कम के कम 15 दिन पहले की जाएगी।

यह भी पढ़ें : कोरोना- लाशें, चिताएं, उम्मीदें और जिंदगी सब कतार में हैं...

SSC : सीएचएसएल टियर 1 की परीक्षाएं स्थगित
कोरोना महामारी के चलते कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (CHSL) 2020 की टियर 1 की बची हुई परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। 12 से 27 अप्रैल तक इन परीक्षाओं का आयोजन किया जाना था। इस परीक्षा के माध्यम से लोअर डिवीजन क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित 4726 पदों पर आवेदकों की भर्ती किया जाना प्रस्तावित था। 19 अप्रैल को आयोग ने उपरोक्त परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें : जानें- आपके लिए कौन सा मास्क है सबसे बेहतर, अगौछा या साड़ी का पल्लू बांधना सही विकल्प नहीं

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश